कौन सी इलेक्ट्रिक कार ज्यादा रेंज देगी ?,Tesla Model 3 vs BYD Dolphin 2025

BYD Dolphin Vs Tesla Model 3- कौन सी EV लंबी दूरी तय करेगी?

भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। 2025 में भारतीय सड़कों पर नई-नई EV आने वाली है जिनमें दो सबसे चर्चित नाम है टेस्ला मॉडल 3 और BYD  डॉल्फिन दोनों ही कार्य अपने-अपने सेगमेंट में बेहतरीन फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आकर्षक डिजाइन भी देती है,और यहां अपने गुड लुकिंग लुक के कारण जानी जाती है I

टेस्ला अपने ऑटो पायलट और लंबी रेंज के लिए मशहूर है वहीं चीन की कंपनी यूआईडी बिल्ड योर ड्रीम्स अपने बजट फ्रेंडली और यूपीएससी एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए जानी जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आप एक इलेक्ट्रिक कर खरीदना चाहते हैं तो टेस्ला मॉडल 3 और BYD डॉल्फिन में से कौन सी ज्यादा बेहतर है खासकर रेंज और फीचर्स के मामले में चलिए जानते हैं दोनों की तुलना विस्तार में

स्टाइल और डिजाइन

Tesla Model 3 का डिजाइन पूरी तरह फ्यूचरिस्टिक और एयरोडायनेमिक है। इसका स्मूथ बॉडी स्ट्रक्चर प्लस डोर हैंडल्स औरमिनिमाइज फ्रंट लुक इसे प्रीमियम एहसास देते हैं। इंटीरियर में भी कोई अतिरिक्त बटन नहीं सिर्फ एक बड़ा 15 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है जो लगभग सब कुछ कंट्रोल कर सकता है।

BYD डॉल्फिन दूसरी ओर एक कॉन्पैक्ट हैचबैक स्टाइलिश इलेक्ट्रिक कर है। इसका डिजाइन यूथ फ्रेंडली और कलरफुल है I वर्ल्ड जिसमें कर्व्ड लाइंस और दो टोन बॉडी कलर दिए गए हैं। या उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो सिटी के लिए स्टाइलिश लेकिन किफायती EV चाहते हैं I

रेंज और बैटरी


दोनों कारों की रेंज और बैटरी के बारे में आप नीचे दी गई तालिका से अंतर समझ सकते हैं आईए जानते हैं

मॉडलबैटरी क्षमतासिंगल चार्ज रेंजफास्ट चार्जिंग समयमोटर पावर
Tesla Model 3 (RWD)57.5 kWh513 km (WLTP)30 मिनट में 80%283 HP
Tesla Model 3 (Long Range AWD)75 kWh629 km (WLTP)27 मिनट में 80%393 HP
BYD Dolphin (Standard)44.9 kWh340 km (WLTP)40 मिनट में 80%94 HP
BYD Dolphin (Long Range)60.4 kWh427 km (WLTP)38 मिनट में 80%201 HP

यहां साफ दिखता है की रेंज के मामले में टेस्ला मॉडल 3 काफी आगे है टेस्ला की बैटरी टेक्नोलॉजी(Lithium-Ion NCA Cells) BYD  की LFP बैटरी से ज्यादा ऊर्जा घनत्व प्रदान करती है जिससे इसकी रेंज और भी ज्यादा लंबी मिलती है I

ड्राइविंग एक्सपीरियंस और परफॉर्मेंस

टेस्ला मॉडल 3 की खासियत इसकी गति और स्मूथ ड्राइविंग हैI इसका एक्सीलरेशन जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे सिर्फ 4.4 सेकंड में होता है लॉन्ग रेंज मॉडल में I BYD डॉल्फिन जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटा करीब 7 सेकंड में पड़ती हैI

मॉडल 3 में ऑटो पायलट और सेमी सेल्फ ड्राइविंग फीचर्स भी मिलते हैं जो इस टेक्नोलॉजी के मामले में और भी ज्यादा एडवांस बनाते हैं। दूसरी और डॉल्फिन शहरों में रोजाना ड्राइविंग के लिए ज्यादा सुविधाजनक है क्योंकि इसका साइज छोटा है और पार्किंग में आसानी से सेट हो जाती हैI

इंटीरियर और फीचर्स

टेस्ला मॉडल 3 के इंटीरियर में साफ सुथरा डैशबोर्ड बाद टच डिस्प्ले वायरलेस चार्जिंग प्रीमियम साउंड हीटेड सीड्स और OTA (Over-the-support) और अपडेट सपोर्ट मिलता हैI 

BYD डॉल्फिन में भी अच्छे फीचर्स है जैसे 12.8 इंच रोते टेबल टच स्क्रीन वायरलेस एंड्राइड ऑटो एप्पल कारप्ले एंबिएंट लाइटिंग और ADAS (Advanced Driver Assistance System) I हालांकि टेस्ला के मुकाबले इसके फीचर्स थोड़े बेसिक है लेकिन कीमत को देखते हुए यह एक शानदार पैकेज है I

सपोर्ट और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर

टेस्ला के पास भारत में अभी सीमित चार्जिंग नेटवर्क है क्योंकि इसकी एंट्री हाल ही में हुई है उन विराम हालांकि कंपनी अपने सुपर चार्ज नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रही है।

BYD की उपस्थिति भारत में पहले से है और कंपनी टाटा पावर वोर्टम जैसे चार्जिंग नेटवर्क के साथ साझेदारी कर रही है।

अगर आप मेट्रो सिटी में रहते हैं तो दोनों कारों में के लिए चार्जिंग की सुविधा मिल जाएगी लेकिन यूआईडी डॉल्फिन को लोकल सपोर्ट के मामले में फिलहाल बड़ा हासिल है I

वैल्यू फॉर मनी और कीमत

मॉडलअनुमानित कीमत (भारत में, 2025)मुख्य आकर्षण
Tesla Model 3 (Base)₹50 – ₹55 लाखलंबी रेंज, ऑटोपायलट, लक्ज़री
Tesla Model 3 (Long Range)₹65 – ₹70 लाखप्रीमियम फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस
BYD Dolphin (Standard)₹18 – ₹20 लाखबजट फ्रेंडली, शहर के लिए बेस्ट
BYD Dolphin (Long Range)₹23 – ₹25 लाखअच्छी रेंज और सिटी कम्फर्ट

अगर आपका बजट 20 से 25 लाख के अंदर है और आप शहर में रोजाना सफर करते हैं तो BYD डॉल्फिन एक समझदार विकल्प होगा I

लेकिन अगर आप लंबी दूरी की यात्रा हाईवे ड्राइविंग और प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हो तो टेस्ला मॉडल 3 सबसे आगे हैI

रखरखाव और पर्यावरण

दोनों ही कार्य हंड्रेड परसेंट इलेक्ट्रिक है यानी कोई कार्बन उत्सर्जन नहीं। टेस्ला की बैटरी लाइफ लगभग 8 साल या 160000 किलोमीटर तक है जबकि BYD की LFP भी लगभग 10 साल तक चल सकती है I

रखरखाव की बात करें तो इलेक्ट्रिक कारों में इंजन ऑयल फिल्टर या क्लच जैसी चीजों की जरूरत नहीं होती इसलिए खर्च बहुत कम हो जाता हैI

निष्कर्ष

अगर आप एक हाई परफार्मेंस लग्जरी और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कर चाहते हैं तो टेस्ला मॉडल 3 आपके लिए बेस्ट विकल्प है।
लेकिन अगर आपका उद्देश्य रोजाना के लिए किफायती स्मार्ट और आसानी से चलने वाली EV खरीदना है तो BYD डॉल्फिन एक शानदार चॉइस है

दोनों ही कार्य अपने-अपने सेगमेंट में गेम चेंजर साबित हुई है और 2025 में भारतीय EV मार्केट को एक नए स्तर पर ले जाने वाली है I

Leave a Comment