गाड़ी में डालते हैं Ethanol वाला पेट्रोल ?, इंजन बचाने के लिए करिए यह पांच चीजें

गाड़ी का दिल है इंजन, रखरखाव से बढ़ेगी उम्र

Engine performance tips: किसी भी गाड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा उसका इंजन होता है इंजन के बगैर गाड़ी बिना जान वाली गाड़ी लगती है, इंजन गाड़ी का सबसे प्रमुख हिस्सा होता है और इसको लंबे समय तक चलने के लिए इसका ख्याल रखना भी बहुत ज्यादा जरूरी है । इंजन की देखभाल करने से गाड़ी की लंबी उम्र रहेगी जिससे maintenance का खर्चा कम आएगा ।

हर 10,000 किमी पर कराएं गाड़ी की सर्विस

समय पर सर्विस
इंजन में खराबी आने का प्रमुख कारण समय पर इंजन को सर्विस के ना भेजना होता है। गाड़ी को समय से सर्विसिंग के लिए अपने नजदीकी सर्विस सेंटर पर भेजें। हर 10000 किलोमीटर पर चलने के बाद गाड़ी को सर्विस पर भेजें या हर 6 से 12 महीने के समय में गाड़ी को सर्विस सेंटर पर भेजें ।

इंजन को चिकनाई दें: समय पर ऑयल बदलना जरूरी

इंजन ऑयल बदलना
गाड़ी का इंजन बिना किसी रूकावट के बिना किसी फ्रिक्शन के लिए बिल्कुल मक्खन की तरह चले इसलिए इंजन ऑयल का इस्तेमाल लुब्रिकेशन की तरह किया जाता है समय के साथ-साथ यह लुब्रिकेशन फीका और कमजोर पड़ने लगता है जिससे इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है । ऐसे में इंजन ऑयल को समय-समय पर बदलना बहुत ज्यादा आवश्यक हो जाता है जिससे इंजन को लुब्रिकेशन मिलता रहे और वह मक्खन की तरह चलता रहे।

टायर का सही प्रेशर = इंजन पर कम दबाव

Tire मे हवा भारी रखना
काफी लोग यह चीज का ध्यान नहीं रखने की उनके टायर में कितनी हवा है। टायर में सही हवा का होना इंजन का लोड काम करता है जिस गाड़ी बिना किसी जोर जबरदस्ती की ताकत लगाई अच्छे से आगे बढ़ पाती है। इसलिए गाड़ी में हवा समय-समय से चेक करते रहें और यदि हवा कम है तो उसे उच्च लेवल पर हवा का स्तर बनाए रखें। इससे आपके इंजन पर Load कम पड़ेगा और वह बिना रुकावट के अच्छे से चला जाएगा ।

गाड़ी के एयर फिल्टर की सफाई जरूरी, नहीं तो इंजन में रुकावट

फिल्टर साफ रखना
गाड़ी अधिक चलने पर गाड़ी के एयर फिल्टर वाले जेल में छोटी तादाद का कचरा एवं गंदगी जमने लगती है और समय के साथ-साथ यह गंदगी और जमा होकर और फिल्टर में बढ़ने लगती है। ऐसे में उसको समय पर ना साफ करना एयर फिल्टर में एक ब्लॉकेज पैदा करता है जिससे आपके इंजन में रुकावटें पैदा हो सकती हैं। इसलिए एयर फिल्टर की जांच करते रहें और साफ रखें।

गाड़ी चलाते समय स्पीड और क्लच का रखें ध्यान

गाड़ी को सही से चलाना
यह सबसे महत्वपूर्ण बात है जो आपको हमेशा ध्यान में रखनी होगी । अपनी गाड़ी को हमेशा स्पीड के हिसाब से सही गैर पर चलाएं,क्लच का हमेशा सही उपयोग करें, तेज गति पर काम गैर पर चलने पर गाड़ी का इंजन खराब हो सकता है और आगे जाकर इंजन में परेशानियां पैदा हो सकती हैं, इसीलिए गाड़ी को हमेशा करे कि मुताबिक तेजी पर चलाएं और कोशिश करें की गाड़ी इकोनॉमी पर चले इकोनामी से आपकी गाड़ी का माइलेज बढ़ेगा जिससे आपको और सहायता मिलेगी अपने इंजन को बरकरार रखने में।

Leave a Comment